लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बीजेपी नेता और मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को कहा 'डाकू' , हंगामा होने पर मांगी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 10, 2018 11:57 IST

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने वाल्मीकि समाज के एक कार्यक्रम में जाकर अपने भाषण में वाल्मिकी को डाकू बता दिया।

Open in App

मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस तब मुसीबत में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने वाल्मिकी समाज के एक कार्यक्रम में जाकर अपने भाषण में वाल्मिकी को डाकू बता दिया। उन्होनें वाल्मीकि समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को डकैत कह डाला है। उनके इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ और जिसके बाद मंत्री को अपने इस बयान के लिए मांफी भी मांगनी पड़ी है।

वाल्मीकि समुदाय के लोग हुए नाराज

चिटनीस यहां अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा में भाग लेने के लिए आई थीं। यह कार्यक्रम शहर के संजय गांधी उद्यान में आयोजित किया गया था। चिटनीस के भाषण समाप्ति के बाद वहां मौजूद वाल्मीकि समुदाय के कुछ सदस्‍यों ने महर्षि वाल्मीकि को एक डकैत कहे जाने पर विरोध जताना शुरू कर दिया और हंगामा काफी बढ़ गया।

मंच से ही तुरंत मांगी माफी

इसके बाद मंत्री को जब इसका अहसास हुआ तो मंच से ही तुरंत माफी मांग ली और उन्‍होंने कहा कि वह गलत समझ गई थीं। वह काफी देर तक अपनी गुस्‍साए लोगों को समझाने की कोशिश करती रहीं। इसके बाद वहां आक्रोशित लोगों को काफी मान-मनौव्वल कर मनाया गया। उनके इस बयान से वहां मौजूद  समाज के लोगों को गुस्सा आ गया और वे  हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ते देख अर्चना घबरा गईं और तुरंत माफी मांगने लगीं।

हंगामे से  डर कर अर्चना चिटनिस मंच से ही माफी माफी की गुहार लगाने लगीं। जब इसका भी लोगों पर कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने कहा, ‘मेरी वाल्मीकि जी के प्रति पूरी आस्था है। मुझसे मानवीय त्रुटि हुई होगी तो मुझे विष दे दो।’ वहीं कार्यक्रम के बाद अर्चना ने मीडिया के सामने भी इसको लेकर माफी मांगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'