लाइव न्यूज़ :

आदिवासी समाज की युवती के टुकड़े-टुकड़े किए जाने के मामले में झारखंड विधानसभा में हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2022 16:04 IST

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रेबिका पहाड़िन को न्याय दो के पोस्टर के साथ सदन के बाहर प्रदर्शन भी किया। 

Open in App
ठळक मुद्देरेबिका पहाड़िया हत्याकांड को लेकर भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा कियाबीजेपी विधायकों ने रेबिका पहाड़िन को न्याय दो के पोस्टर के साथ सदन के बाहर प्रदर्शन भी कियासरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है

रांची:झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो में आदिवासी महिला रेबिका पहाड़िया की हत्या कर उसके कई टुकड़े किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया। सत्र शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने रेबिका पहाड़िन को न्याय दो के पोस्टर के साथ सदन के बाहर प्रदर्शन भी किया। 

वहीं, सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा के सदस्य पहुंचे आसन के समक्ष पहुंचे और साहिबगंज में आदिवासी जनजाति समुदाय की रबिता पहाड़िन के हत्यारे दिलदार अंसारी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान भाजपा विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की। तभी विधानसभा अध्‍यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कहने पर सभी अपनी-अपनी सीट पर लौटे। 

इस बीच, शोक प्रस्ताव में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने हत्याकांड की निंदा की और कहा कि संप्रदाय विशेष के लोग घटना को अंजाम दे रहे हैं। सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि शोक प्रस्ताव में राजनीति की परिपाटी ठीक नहीं, लाश पर राजनीति होने लगे तो सदन की क्या गरिमा रहेगी। 

उन्‍होंने विपक्ष के लिए कहा कि ये शोक प्रस्ताव नहीं, मृत जनों पर राजनीति कर रहे हैं। वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार वसूली में लिप्त है। विरोध में उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। विरोध करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। राज्य में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहिबगंज के बोरियो की घटना वीभत्स है। 

मरांडी ने कहा कि उन क्षेत्रों में, जहां संथाल और पहाड़िया जनजाति के लोग बड़े पैमाने पर रहते हैं, बांग्लादेशी घुसपैठियों की बाढ़ आ गई है। सुनियोजित तरीके से उन्हें झारखंड में बसाया जा रहा है। संथाल और पहाड़िया जनजाति की बहू-बेटियों से बांग्लादेशी घुसपैठिये शादी कर रहे हैं। इसका एकमात्र उद्देश्य आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करना है। 

उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति के लोगों को सुरक्षा देने की बजाय हेमंत सोरेन की सरकार उनकी बर्बादी के रास्ते खोल रही है। आने वाले समय में संथालियों और पहाड़िया जनजाति के लोगों के लिए संकट की घड़ी होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन घुसपैठियों को बसाने में लगे हैं। उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 

मरांडी ने कहा कि बोरियो और उसके आसपास के इलाके में सड़क के किनारे बड़े पैमाने पर नये-नये घर बन रहे हैं। लोगों की जमीन हड़पी जा रही है। गरीब संथाल और पहाड़िया रोजगार की तलाश में राज्य से पलायन कर चुके हैं। उनकी बहू-बेटियों को बांग्लादेशी घुसपैठिये बरगला रहे हैं। उनके शादी कर रहे हैं। उनकी हत्या कर रहे है।

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज जिला के बोरियो में आदिम जनजाति की एक महिला से शादी करके दिलदार नामक शख्स ने उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। रेबिका पहाड़िन की हत्या में दिलदार के परिवार के कई लोग लिप्त पाये गये हैं। पुलिस को अब तक रेबिका पहाड़िन के शव के करीब 50 टुकड़े मिले हैं। पुलिस रेबिका पहाड़िन का सिर अब तक नहीं तलाश पाई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

टॅग्स :Jharkhand AssemblyJharkhandBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए