लाइव न्यूज़ :

Bihar: केके पाठक को लेकर विधानसभा में हुआ हंगामा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2024 15:20 IST

Bihar: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर संग्राम जारी है। केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा किया।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा कियामुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बोलने के लिए उठ खड़े हुएआप मेरा मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिये, हम आपका जिंदाबाद करते रहेंगे

Bihar: बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर संग्राम जारी है। केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विधानसभा में बुधवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा किया। वेल में पहुंचे विपक्षी विधायकों ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के नेता आसन के निकट आ गए और प्रदर्शन करने लगे और बाद में धरना पर बैठ गए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने उन्हें जगह पर जाने को कहा। बावजूद इसके विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। वहीं, सदन में हंगामे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक बोलने के लिए उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आप मेरा मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिये, हम आपका जिंदाबाद करते रहेंगे।

जितना बार आप मुर्दाबाद करियेगा, हम उतना ही बार जिंदाबाद करेंगे। आप जिंदा रहिये और हमको मुर्दा करते रहिये। जितना हमको मुर्दा करते रहियेगा, उतना ही खत्म हो जाइयेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केके पाठक का बचाव करते हुए विपक्षी सदस्यों पर खूब भड़के। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और शिक्षकों की मांगों से जुड़ी जो भी बातें थी, सब पर उन्होंने एक दिन पहले ही सदन में एक- एक काम कर दिया।

कल ही हमने कह दिया कि सब हो जाएगा। फिर भी आप लोग एक ईमानदार सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करते हैं। सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना बिल्कुल गलत है। ऐसे अधिकारी जो किसी का इधर- उधर नहीं सुनते उनको हटाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक 10 बजे ही स्कूल आएगा क्या? 15 मिनट पहले नहीं आ सकता है क्या? उन्होंने कहा कि बच्चों के स्कूल आने से 15 मिनट पहले शिक्षक को स्कूल आना होगा।

चार बजे जब पढ़ाई पूरी हो जायेगी तो शिक्षक 15 मिनट बाद चला जायेगा। यानि शिक्षक स्कूल छोड़ने का समय सवा चार बजे होगा। यही तरीका है स्कूल चलाने का। यही आदेश जारी किया गया है। गुस्साये नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग बहुत कम संख्या में अगली बार आइयेगा। एक सीट भी नहीं मिलेगा। अपना हाल जान लीजिये। इसलिए लगाओ नारा।

नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद भी विपक्षी विधायक हंगामा करते रहे। इसके बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिक्षक संघों की मांग पर उनके हित में फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने सदन में जो ऐलान किया है, वह सरकार का फैसला है और वही लागू होगा।

उन्होंने कहा कि 10 से चार स्कूल का समय करने का आदेश कल ही जारी हो गया है। चिट्टी को लेकर कोई संशय है तो उसे बताइये। सरकार के जवाब के बाद विपक्ष के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से बाहर चले गए।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?