लाइव न्यूज़ :

UPPSC Prelims 2021: 24 अक्टूबर को प्रीलिम्स परीक्षा, कोविड महामारी के कारण स्थगित हुआ था...

By वैशाली कुमारी | Updated: June 11, 2021 18:28 IST

लोक सेवा आयोग ने कहा है कि UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले  जून में तय की गई थी लेकिन बाद में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट के लिए मेन्स परीक्षा 28 जनवरी 2022 से शुरू होगी। आयोग ने COVID-19 महामारी के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। यूपीएससी (UPPSC) ने भी सिविल सेवा परीक्षा को 10 अक्टूबर तक के लिए रीशेड्यूल किया है।

नई दिल्ली: लोक सेवा आयोग UPPSC ने कहा है कि UPPSC प्रीलिम्स परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पहले जून में तय की गई थी लेकिन बाद में COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। सहायक वन संरक्षक/क्षेत्र वन अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा-2021 भी इसी दिन आयोजित की जाएगी।

प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट के लिए मेन्स परीक्षा 28 जनवरी 2022 से शुरू होगी। सहायक वन संरक्षक/क्षेत्र वन अधिकारी के चयन के लिए मुख्य परीक्षा 7 मार्च, 2022 से शुरू होगी। यूपीएससी (UPPSC) ने भी सिविल सेवा परीक्षा को 10 अक्टूबर तक के लिए रीशेड्यूल किया है।

आयोग ने COVID-19 महामारी के कारण कई परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। आयोग ने पहले स्थगित कर दी गई उन सभी परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य कृषि सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 1 अगस्त को होगी और मुख्य परीक्षा 26 नवंबर से शुरू होगी।

सरकारी डिग्री कॉलेजों में लेक्चरर के चयन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 3 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जाएगा।सरकारी इंटर कॉलेज में लेक्चरर के चयन के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 19 सितंबर को और मुख्य परीक्षा 19 दिसंबर को होगी।

इसके साथ ही स्टाफ नर्स परीक्षा 3 अक्टूबर को होगी। रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर चयन के लिए परीक्षा 5 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट 10 अप्रैल, 2022 को होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos