लाइव न्यूज़ :

यूपी पीएससी पेपर लीक मामला 2018: परीक्षा नियंत्रक की मोबाइल से खुलेगा राज, 10 भर्तियों की परीक्षाएं स्थगित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 10:25 IST

28 मई को एसटीएफ ने यूपीपीएससी के एलटी ग्रेड का पेपर आउट कराने के आरोप में कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस के मालिक कौशिक कुमार कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके बाद कौशिक के बयान के आधार पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

Open in App

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार को साल 2018 में आयोजित यूपी पीसीएस की एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि इस मामले में उनकी संलिप्तता का अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उनके घर में कमीशन के 10 लाख रुपये के लिए छापेमारी की थी। पुलिस ने अंजूलता के मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल और लैपटॉप के फॉरेंसिक जांच से इसका खुलासा हो सकता है। परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा ने सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2018 सहित जुलाई से दिसंबर के बीच प्रस्तावित आठ अन्य भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। 

जानिए क्या है पूरा ममला

बता दें कि 28 मई को एसटीएफ ने यूपीपीएससी के एलटी ग्रेड का पेपर आउट कराने के आरोप में कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस के मालिक कौशिक कुमार कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके बाद कौशिक के बयान के आधार पर लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार समेत 9 के खिलाफ FIR दर्ज की गई। एसटीएफ ने परीक्षा नियंत्रक पर 10 लाख रुपये कमीशन लेने के आरोप में उनके घर पर छापेमारी की और अंजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने उनका मोबाइल, लैपटाप और कागजात जब्त किए थे।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले की जांच कर रहे सीओ अनिल राय ने बताया कि अंजूलता कटियार की चैटिंग से साफ हो गया कि उनकी मंशा ठीक नहीं थी। उन्होंने बताया कि दूसरा यह कि डिफाल्टर प्रिंटिंग प्रेस के मालिक कौशिश से उनकी क्यों लगातार बात होती रही। पुलिस ने उनका मोबाइल जब्त किया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से उसका बैकअप लिया जाएगा ताकि पुरानी चैटिंग की डिटेल पता चल सके। इसके अलावा उनके बैंक खाते की भी जांच की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतछात्रों की क्या गलती?, 16 और 17 अप्रैल 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, योगी सरकार ने किया निरस्त, अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले महबूब अली, वैजनाथ पाल एवं विनय पाल अरेस्ट

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतExam Paper Leak: परीक्षा में धांधली के सरगनाओं को पकड़ने की जरूरत, 7 साल, 15 राज्य, 70 पेपर लीक और 1.7 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित

भारतUPPSC PCS Exam 2024: अब इस दिन होगी पीसीएस-प्री की परीक्षा, शेड्यूल अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर