लाइव न्यूज़ :

अब श्रीलंका में भी स्वीकार किया जाएगा UPI पेमेंट, दोनों देशों के बीच भूमि पुल बनाने की संभावना तलाशी जाएगी, हुए कई अहम समझौते

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 21, 2023 14:07 IST

अब भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पड़ोसी देश श्रीलंका में भी स्वीकार की जाएगी। अब तक, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने यूपाआई और भुगतान समाधानों पर भारत के साथ साझेदारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और श्रीलंका के बीच कई समझौते हुए हैंयूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) श्रीलंका में भी स्वीकार की जाएगीपेट्रोलियम लाइन और भूमि पुल कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर अध्ययन किया जाएगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की उपस्थिति में भारत और श्रीलंका के बीच कई समझौते हुए हैं। अब भारत की यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पड़ोसी देश श्रीलंका में भी स्वीकार की जाएगी। 

भारत में यूपीआई भुगतान प्रणाली बेहद लोकप्रिय हो गई है और इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। अब तक, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने यूपाआई और भुगतान समाधानों पर भारत के साथ साझेदारी की है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) भारत की मोबाइल-आधारित भुगतान प्रणाली है, जो ग्राहकों को वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) का उपयोग करके, चौबीसों घंटे तुरंत भुगतान करने की सुविधा देती है।

इस मौको पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आवश्यक है कि हम एक-दूसरे के सुरक्षा हितों, संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करें। घनिष्ठ मित्र होने के नाते हमेशा की तरह हम संकट के दौरान भी श्रीलंका के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। पीएम मोदी ने कहा कि हम इस पर सहमत हुए हैं कि मछुआरों के मुद्दे से मानवीय रुख के साथ निपटा जाना चाहिए ।

पीएम मोदी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका देशों के बीच पेट्रोलियम लाइन और भूमि पुल कनेक्टिविटी की संभावनाओं पर अध्ययन किया जाएगा। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के हालिया आर्थिक संकट के दौरान भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। नई दिल्ली ने जनवरी से जुलाई 2022 के बीच कोलंबो को लगभग 4 बिलियन डॉलर की त्वरित सहायता प्रदान की थी।

विक्रमसिंघे ने कहा, "पीएम मोदी और मेरा मानना ​​है कि भारत के दक्षिणी हिस्से से श्रीलंका तक बहु-परियोजना पेट्रोलियम पाइपलाइन के निर्माण से श्रीलंका को ऊर्जा संसाधनों की किफायती और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित होगी।"

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने ये भी कहा कि हमारा मानना है कि भारत की वृद्धि उसके पड़ोसियों और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए फायदेमंद है। 

टॅग्स :UPINarendra Modiभारतश्रीलंकाSri Lanka
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम