उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को चेताया, कहा- नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहें

By भाषा | Published: June 3, 2019 05:04 AM2019-06-03T05:04:34+5:302019-06-03T05:04:34+5:30

Upendra Kushwaha warned the BJP, said to be ready to "cheat No. 2 'Nitish Kumar | उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को चेताया, कहा- नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहें

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा को चेताया, कहा- नीतीश कुमार के ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहें

 भाजपा की पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को भगवा पार्टी को आगाह किया कि नीतीश कुमार उसे ‘‘धोखा’’ देंगे और उसे जदयू अध्यक्ष के ‘‘धोखा नंबर 2’’ के लिए तैयार रहना चाहिए।

कुशवाहा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि नीतीश कुमार लोगों के जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदतें हैं। भाजपा को ‘धोखा नंबर 2’ के लिए तैयार रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसको नीतीश ने ठगा नहीं।’’ उन्होंने कहा कि यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को ‘‘सतर्क’’ रहना चाहिए। कुशवाहा हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए अपनी पार्टी की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

Web Title: Upendra Kushwaha warned the BJP, said to be ready to "cheat No. 2 'Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे