लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के हड़ताल पर छह महीने का प्रतिबंध, योगी आदित्यनाथ सरकार ने एस्मा लागू किया

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 08:02 IST

अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी सार्वजनिक सेवा, निगमों और स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अधिसूचना में चेतावनी दी गई है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले मई में एस्मा लागू करके छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था।नवंबर, 2020 में एस्मा लगाने के आदेश को फिर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।एस्मा राज्य पुलिस को बिना किसी वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की शक्ति देता है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह महीने के लिए राज्य में हड़ताल पर रोक लगा दी है। रविवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई।

लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है कि किसी भी सार्वजनिक सेवा, निगमों और स्थानीय प्राधिकरणों में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। अधिसूचना में चेतावनी दी गई है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले मई में, उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम या एस्मा लागू करके छह महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह निर्णय कोरोना वायरस रोग (कोविड -19) महामारी के कारण लिया गया था।

एस्मा अधिनियम राज्य सरकार को उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार देता है जो हड़ताल पर हैं या आवश्यक सेवाओं पर काम करने से इनकार करते हैं जो सामान्य जीवन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। 

इस प्रावधान का उल्लंघन करते पाए जाने पर यह राज्य पुलिस को बिना किसी वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने की शक्ति देता है। इस अधिनियम में अधिकतम एक साल के अनिवार्य कारावास या या 1,000 रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल मई में एस्मा लागू किया था और नवंबर, 2020 में हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को फिर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथहड़ताल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम