लाइव न्यूज़ :

यूपी मतगणना: रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा दफ्तर पहुंचे अखिलेश यादव, करहल सीट पर सपा प्रमुख की मजबूत बढ़त

By अनिल शर्मा | Updated: March 10, 2022 10:54 IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं। अ

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे हैंरुझानों के मुताबिक भाजपा यूपी में एक बार फिर सत्ता में वापसी कर रही हैअखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं

लखनऊः राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों मे भाजपा एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। वह लगातार बढ़त बनाई हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी काफी भाजपा से काफी पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। कई बड़े नेताओं के भी पार्टी पहुंचने की खबर है।

इसके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।

अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के तेज नारायण से करीब 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मथुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप माथुर से 3948 मतों से आगे चल रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस