लाइव न्यूज़ :

काम की खबर: हवाई किरायों में लगभग 50% की छूट, अगस्त से अक्टूबर तक चलेगा ऑफर

By वैशाली कुमारी | Updated: June 28, 2021 10:17 IST

कुछ एयरलाइन्स कंपनियों ने सेल के जरिए और कुछ कंपनियों ने बिना सेल के हवाई यात्रा के लिए अगस्त-अक्टूबर के दौरान किराया कम रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देजून-जुलाई के मुकाबले अगस्त में मुंबई से कोलकाता, श्रीनगर, चेन्नई, कोच्चि, वाराणसी और लखनऊ हवाई मार्गों पर किराए में गिरावट आई हैंअगस्त के लिए मुंबई-दिल्ली फ्लाइट के रिटर्न टिकट का सबसे कम किराया 4600 रुपये हैहवाई किराए में इसी तरह की गिरावट ज्यादातर डॉमेस्टिक सेक्टर्स में देखी जा सकती है

देश की कई सारी एयरलाइन कंपनियों ने अपने टिकट पर छूट की घोषणा की है। अगस्त महीने से लेकर अक्टूबर महीने तक हवाई किरायों मे छूट दी जा रही है। कुछ एयरलाइन्स कंपनियों ने सेल के जरिए और कुछ कंपनियों ने बिना सेल के हवाई यात्रा के लिए अगस्त-अक्टूबर के दौरान किराया कम रखा है। इसकी वज़ह से फॉरवर्ड बुकिंग रेवेन्यु हासिल किया जा सकता है और इसकी बेहद जरूरत है। पिछले हफ्ते अलायंस एयर, विस्तारा और स्पाइसजेट ने मानसून सेल स्कीम्स की घोषणा की है। हालांकि अगस्त-अक्टूबर में ज्यादातर एयरलाइंस कंपनियों ने किराया कम रखा है।

जून-जुलाई के मुकाबले अगस्त में मुंबई से कोलकाता, श्रीनगर, चेन्नई, कोच्चि, वाराणसी और लखनऊ हवाई मार्गों पर किराए में गिरावट आई हैं। जून-जुलाई महीने में मुंबई से श्रीनगर की रिटर्न टिकट पर सबसे सस्ता किराया 15000 रुपये से ज्यादा था जबकि अगस्त के लिए यह किराया 8300 रुपये से शुरू हो रहा है। कोविड के मामलों में गिरावट ने हवाई यात्रा की मांग में वृद्धि की और मुंबई-दिल्ली मार्ग पर  10000 रुपये सबसे सस्ता किराया दर्ज हुआ। यही हाल जुलाई महीने के अंत में यात्रा के लिए भी है। जबकि अगस्त के लिए मुंबई-दिल्ली फ्लाइट के रिटर्न टिकट का सबसे कम किराया 4600 रुपये है। हवाई किराए में इसी तरह की गिरावट ज्यादातर डॉमेस्टिक सेक्टर्स में देखी जा सकती है।

आपको बता दें कि आमतौर पर हवाई यात्रा के किराए में जून और जुलाई महीने में कमी रहती है लेकिन इस साल हवाई किराया की कीमत ज्यादा थी क्योंकि सरकार ने जून-जुलाई में हवाई यात्रा के लिए न्यूनतम किराया सीमा लगभग 15% बढ़ा दी थी।

टॅग्स :एयर इंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां