लाइव न्यूज़ :

यूपी: सड़क दुर्घटना में 8 की मौत 3 अन्य घायल, बारात से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर होने पर हुआ हादसा

By विशाल कुमार | Updated: May 22, 2022 09:47 IST

हादसा जोगिया कोतवाली इलाके के पास हुआ। यह हादसा उस दौरान हुआ जब 11 लोगों से भरी हुई एक एसयूवी बारात से लौट रही थी और इसी दौरान उसकी रास्ते में खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए लोगों को गोरखपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के जोगिया कोतवाली इलाके का है।11 लोगों से भरी हुई एक एसयूवी बारात से लौट रही थी और इसी दौरान उसकी रास्ते में खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए लोगों को गोरखपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रविवार को हुए एक बेहद दर्दनाक हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा जोगिया कोतवाली इलाके के पास हुआ। यह हादसा उस दौरान हुआ जब 11 लोगों से भरी हुई एक एसयूवी बारात से लौट रही थी और इसी दौरान उसकी रास्ते में खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में घायल हुए लोगों को गोरखपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास रात 1.30 बजे के आस-पास हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बांसी कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बरात गई थी।

देर रात लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच बराती कार्यक्रम संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ बांसी मार्ग पर स्थित कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पहले से सड़क के किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो