लाइव न्यूज़ :

उप्र: अहमदुल्लाह शाह के नाम पर होगा रिसर्च सेंटर का नामकरण

By भाषा | Updated: February 9, 2021 22:36 IST

Open in App

लखनऊ, नौ फरवरी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में बनवाए जाने वाले इंडो-इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर का नामकरण अवध में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई करने वाले सेनानी मौलवी अहमदुल्लाह शाह के नाम पर होगा।

इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) ट्रस्ट के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि ट्रस्ट की सोमवार शाम हुई वर्चुअल बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई।

उन्होंने बताया कि रिसर्च सेंटर का नाम मौलवी अहमदुल्लाह शाह के नाम पर रखा जाएगा। इसमें एक संग्रहालय, पुस्तकालय और प्रकाशन भवन भी बनाया जाएगा। इसका मकसद देश के हिंदुओं और मुसलमानों द्वारा आजादी के लिए किए गए साझा संघर्ष और भाईचारे की रवायतों को एक बार फिर दुनिया के सामने लाना है।

गौरतलब है कि अहमदुल्लाह शाह 1857 के गदर के योद्धा थे। उनकी अगुवाई में अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की पहली लड़ाई में अवध को जीता गया था। ब्रिटिश शासन से लोहा लेने वाले बड़े नामों में मौलवी अहमदुल्लाह शाह का नाम भी आता है। उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती से कायम रखने वाला नेतृत्वकर्ता भी माना जाता है।

हुसैन ने बताया कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या के धन्नीपुर गांव में आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर दिल्ली की दो महिलाओं द्वारा किए गए दावे से संबंधित याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा सोमवार को खारिज कर दिए जाने के बाद अब मस्जिद तथा अन्य इमारतों का नक्शा दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में अयोध्या के रहने वाले कैप्टन मोहम्मद अफजल अहमद खान को ट्रस्ट के 10वें ट्रस्टी के तौर पर शामिल करने का भी फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग