लाइव न्यूज़ :

उप्र: बलात्कार पीड़िता के पिता की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 16:48 IST

Open in App

कानपुर, 10 मार्च उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बलात्कार पीड़िता के पिता की बुधवार को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण चल रहा था, उसी दौरान यह घटना हुई।

वहीं, परिजनों ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया है कि पीड़िता के पिता को साजिश के तहत दुर्घटना में मारा गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक प्रीतीन्द्र सिंह ने बताया कि जब बलात्कार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण हो रहा था, उसी दौरान उसके पिता बाहर चाय पीने निकले तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्हें घायलावस्था में तुरंत लाला लाजपत राय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीआईजी ने बताया कि बलात्कार के मुख्य आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गोलू के भाई सौरभ और उसके दोस्त दीपू को गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हें दबोचने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। गोलू पुलिस उप निरीक्षक का बेटा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को सजेती इलाके में 13 साल की लड़की के साथ कथित रूप से गोलू और दीपू ने सामूहिक बलात्कार किया था। इस मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

पुलिस ने बताया कि लड़की सोमवार को जानवरों का चारा लेने बाहर गयी थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया और दीपू और गोलू ने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी सौरभ ने लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो