यूपी: रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने आजम खान के सहयोगी असीम रजा को टिकट दिया, भाजपा से होगा मुकाबला

By विशाल कुमार | Published: June 6, 2022 02:40 PM2022-06-06T14:40:08+5:302022-06-06T14:46:04+5:30

समाजवादी पार्टी के रामपुर शहर अध्यक्ष असीम रजा पार्टी के कद्दावर नेता और 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी सहयोगी हैं। खान के इस्तीफे के बाद ही यह सीट खाली हुई है जो कि विधानसभा सदस्य बन गए हैं।

up rampur loksabha bypoll sp azam-khan-aide-asim-raza bjp | यूपी: रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने आजम खान के सहयोगी असीम रजा को टिकट दिया, भाजपा से होगा मुकाबला

यूपी: रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने आजम खान के सहयोगी असीम रजा को टिकट दिया, भाजपा से होगा मुकाबला

Highlightsरामपुर सीट विधानसभा सदस्य बने आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।भाजपा ने पूर्व एमएलसी और ओबीसी नेता घनश्याम लोधी को टिकट दिया है।बसपा और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने 23 जून को उपचुनाव में जाने वाली उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में से एक रामपुर सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर से असीम रजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

पार्टी के रामपुर शहर अध्यक्ष रजा पार्टी के कद्दावर नेता और 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी सहयोगी हैं। खान के इस्तीफे के बाद ही यह सीट खाली हुई है जो कि विधानसभा सदस्य बन गए हैं।

कुछ दिन पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आजम खान से मुलाकात की थी। यादव ने कथित तौर पर रामपुर उपचुनाव पर चर्चा की और उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी उन पर छोड़ दी थी।

आजम खान यूपी पुलिस द्वारा एक के बाद एक दर्ज किए गए करीब 89 मामलों में 27 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं।

हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए यूपी की दोनों उपचुनाव वाली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया। बसपा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

वहीं, भाजपा ने आजम खाम के करीबी माने जाने वाले सपा के एक पूर्व एमएलसी और ओबीसी नेता  घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। लोधी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

वहीं, आजमगढ़ सीट से भाजपा ने अपने 2019 के उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तो सपा ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई और तीन बार के सांसद धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। बसपा ने अपने पूर्व विधायक गुड्डू जमाली उर्फ शाह आलम को टिकट दिया है।

Web Title: up rampur loksabha bypoll sp azam-khan-aide-asim-raza bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे