लाइव न्यूज़ :

उप्र: मथुरा, वृंदावन में 10 दिवसीय ‘ब्रजरज उत्सव’ की तैयारी जोरों पर

By भाषा | Updated: November 7, 2021 23:30 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), सात नवंबर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा व वृन्दावन में 10 से 19 नवंबर तक 10 दिवसीय ‘ब्रजरज उत्सव’ का आयोजन करने जा रही है। इसका उद्घाटन करने के लिए 10 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचेंगे।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा व वृन्दावन आदि ब्रज के तीर्थस्थलों पर आगामी 10 नवंबर से ‘ब्रजरज उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

जिले के प्रोटोकॉल प्रभारी एवं नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि की गई है। इस संबंध में उनके स्तर से मंगलवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। कार्यालय प्रभारी शम्भूनाथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर यह जानकारी दी।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागेंद्र प्रताप ने संवाददाताओं को बताया कि उक्त कार्यक्रम के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से उनके आने की सहमति मिल गई है। वह यहां हेलीकॉप्टर द्वारा 10 नवंबर को सीधे वृन्दावन के अर्धकुम्भ बैठक मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

इसके लिए वृन्दावन में देवरहा बाबा घाट, कुम्भ स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच, जहां सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कुम्भ क्षेत्र के मंच पर किया जाएगा, वहीं मथुरा में यमुना नदी के किनारे स्थित विश्राम घाट पर लेजर शो आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

प्रताप ने बताया कि इस कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र सहित उत्तर प्रदेश के अन्य सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले क्षेत्रों के अलावा हरियाणा व राजस्थान के लोक कलाकार भी भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?