लाइव न्यूज़ :

UP polls 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा ने सीएम योगी को बताया अपर्णा यादव का चचेरा भाई, यूं कसा तंज!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 19, 2022 22:45 IST

UP polls 2022: बुधवार की सुबह सबसे पहले अपर्णा यादव भाजपा परिवार की सदस्य बन गईं। भाजपा में विभिन्न नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी मौसम में उत्तर प्रदेश में एक बढ़ा घटनाक्रम हुआ।वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ा था।अखिलेश यादव को घेरने का एक मुद्दा जरूर मिल गया।

UP polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रयासों को बुधवार को उस वक्त और बल मिला, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू अपर्णा यादव भगवा दल में शामिल हो गए।

वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट से भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी के हाथों पराजय का सामना कर चुकी अपर्णा यादव के भगवा दल में शामिल होने से पार्टी को सपा के आंतरिक मतभेदों के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरने का एक मुद्दा जरूर मिल गया।

इस बीच बदायूं से सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने अपर्णा यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चचेरी बहन बताया। फेसबुक पर किए गए पोस्ट में कई सवाल खड़े किए। 

सांसद ने कहा कि संस्कार शब्द अच्छा है लेकिन संस्कार है किसके अंदर। हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर हमला किया जाता है। वार हो रहा था। आज वही एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से हैं।

क्या बहन-बेटी की भी जाति और धर्म होता है। अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वो वोट भाजपा को करेगा या नहीं, इसपे सवाल खड़ा करना तो दूर सोचा भी नहीं जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पे सवाल खड़े हो रहे, ऐसा क्यों?

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खुद मौजूद थे। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अपर्णा जी का भाजपा परिवार में स्वागत हैं।’’ मुख्यमंत्री ने अपर्णा के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी एक तस्वीर भी साझा की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022अपर्णा यादवसंघमित्रा मौर्यस्वामी प्रसाद मौर्ययोगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर