लाइव न्यूज़ :

उप्र पुलिस ने नफरत भरे बयान के मामले में आप सांसद संजय सिंह, दो अन्य को क्लीन चिट दी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 11:06 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा बयान देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। इन लोगों के खिलाफ पिछले साल यह मामला दर्ज किया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की अदालत में दाखिल की गई अंतिम रिपोर्ट में अपराध शाखा ने कहा कि संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समरजीत सिंह और बृज कुमारू के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उत्तर प्रदेश सरकार पर समाज के एक खास वर्ग का साथ देने का आरोप लगाने के मामले में पिछले साल 13 अगस्त को संजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंह के खिलाफ इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए थे। अंतिम रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता का पक्ष अदालत 16 सितम्बर को सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम