लाइव न्यूज़ :

यूपी पंचायत चुनाव: उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बीजेपी ने दिया जिला पंचायत का टिकट

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2021 09:31 IST

बीजेपी ने उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को जिला पंचायत का टिकट दिया है। कुलदीप सेंगर अभी जेल में बंद है और सजा काट रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कुलदीप सेंगर की पत्नी को फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से उम्मीदवार बनाया है उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए कुलदीप सिंह सेंगर को 2019 में बीजेपी ने पार्टी से निकाला थायूपी में चार चरण में इस बार पंचायत चुनाव होने हैं, 15 अप्रैल सहित 19, 26 और 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए टिकट दिया है। संगीता सेंगर फिलहाल उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। बीजेपी ने उन्हें फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

संगीता सेंगर के पति कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से विधायक रह चुके हैं। हालांकि रेप केस में नाम आने के बाद पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। साल 2017 में कुलदीप सेंगर को चर्चित रेप केस में गिरफ्तार किया गया था। बाद में 2019 में बीजेपी ने पार्टी से निकाल दिया था।

कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। वहीं, कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में पिछले साल कुलदीप सिंह सेंगर को 10 साल की सजा सुनाई थी। 

साथ ही बलात्कार पीड़िता के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का आदेश भी कोर्ट ने दिया था। सेंगर ने 2017 में युवती को अगवा किया और उससे दुष्कर्म किया था। यह घटना जब हुई थी युवती उस समय नाबालिग थी। 

इस मामले में सुनवाई पांच अगस्त 2019 में शुरू हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसे उत्तर प्रदेश में उन्नाव से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यूपी में पंचायत चुनाव के तहत 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव के नतीजों की घोषणा 2 मई को की जाएगी। उन्नाव में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। 

टॅग्स :पंचायत चुनावकुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

भारतMaharashtra Panchayat elections: जिला परिषद और पंचायत चुनाव की वोटिंग की तारीख बदलकर 7 फरवरी हुई, नतीजे 9 फरवरी को

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतमहाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को और 7 फरवरी को मतगणना, आदर्श आचार संहिता लागू

भारतUP Panchayat Elections 2026: सूबे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टलने के आसार, अब तक नहीं गठित हुआ समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम