Up Nikay Chunav: सपा ने बलिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय उपाध्याय को 6 साल व तीन अन्य को एक-एक साल के लिए किया निष्‍कासित, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2023 11:28 AM2023-04-29T11:28:19+5:302023-04-29T11:35:13+5:30

Up Nikay Chunav: सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने शनिवार को बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संजय उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Up Nikay Chunav SP expelled Sanjay Upadhyay for 6 years who contested as an independent in Ballia | Up Nikay Chunav: सपा ने बलिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय उपाध्याय को 6 साल व तीन अन्य को एक-एक साल के लिए किया निष्‍कासित, जानें मामला

Up Nikay Chunav: सपा ने बलिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय उपाध्याय को 6 साल व तीन अन्य को एक-एक साल के लिए किया निष्‍कासित, जानें मामला

Highlights सपा ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में लक्ष्मण गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।लक्ष्मण के खिलाफ सपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जिसपर पार्टी ने कार्रवाई की।

बलियाः समाजवादी पार्टी (सपा) ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण गुप्ता के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व अध्‍यक्ष संजय उपाध्याय को छह साल और तीन अन्य नेताओं को एक-एक वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने शनिवार को बताया कि पार्टी ने बलिया नगर पालिका परिषद के चुनाव में लक्ष्मण गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। गुप्ता के खिलाफ पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्‍यक्ष संजय उपाध्याय बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

मंगल यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर संजय उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। संजय उपाध्याय बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से 2012 के विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से प्रत्याशी भी रहे लेकिन 2017 में वह सपा में शामिल हो गये थे।

सपा नेता ने बताया कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में दल विरोधी गतिविधियों को लेकर पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम, निवर्तमान जिला सचिव आदर्श मिश्रा झब्बू और बलिया नगर के निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव को एक-एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

Web Title: Up Nikay Chunav SP expelled Sanjay Upadhyay for 6 years who contested as an independent in Ballia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे