लाइव न्यूज़ :

यूपी निकाय चुनाव: योगी के गढ़ में अखिलेश की हुंकार, गोरखपुर में विकास और कानून व्यवस्था को लेकर किए कड़े प्रहार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 15:45 IST

गोरखपुर में अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी से मेयर पद की उम्मीदवार काजल निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आपके लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनना था। अगर बना होता तो हवाई जहाज से नहीं, हम सड़क से ही आपके बीच में आ जाते।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर में अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित कियानिकाय चुनावों को लेकर प्रचार अभियान का आगाज कियासपा से मेयर पद की उम्मीदवार काजल निषाद के समर्थन में की सभा

Up Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार, 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से  प्रचार अभियान का आगाज किया। गोरखपुर में अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी से मेयर पद की उम्मीदवार काजल निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां सपा प्रमुख सीएम योगी और भाजपा को विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा- "गोरखपुर में विकास का कोई काम नहीं हुआ। यहां नाली, सड़क, खड़ंजा तक का अभाव है। मुख्यमंत्री जी ने यहां मेट्रो देने का वादा किया था, लेकिन आज तक मेट्रो नहीं दे पाए।  गोरखपुर में मेट्रो का स्टेशन कहां है बताइए? आपके लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनना था, बन गया कि नहीं बना? अभी तक अगर बना होता तो हवाई जहाज से नहीं हम सड़क से ही आपके बीच में आ जाते।"

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "समाजवादियों की मदद करिए आप लोग और 2024 की भी यहीं से शुरुआत हो। हम इतनी लड़ाई तो लड़ सकते हैं कि निषाद समाज को हम महापौर बना सकते हैं। कूड़ा हटा कि नहीं हटा? नालिया साफ हुई कि नहीं हुई? आपसे घरों का टैक्स ले रहे हैं कि नहीं ले रहे हैं? नाली को सीवर में जोड़ने के लिए भी रुपया देना पड़ रहा है कि नहीं पड़ रहा है? ऐसी सरकार जो जो 6 साल के कार्यकाल में नाली ना बना पाई हो, विकास का इंतजाम ना कर पाई हो, वो पार्टी कैसे उम्मीद कर सकती है कि उसके पक्ष में मतदान होगा।" 

यूपी में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 4 मई को होना है।  प्रदेश में दो चरण में निकाय चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोरखपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए