लाइव न्यूज़ :

UP Nikay Chunav-2023: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 9 मंडलों के 37 जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा विवरण

By अनिल शर्मा | Updated: April 11, 2023 12:09 IST

UP Nikay Chunav-2023: चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक, "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन दाखिल करने का सिलसिला 17 अप्रैल तक चलेगा।18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, वहीं 20 अप्रैल को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे।प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे।

UP Nikay Chunav-2023:उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।  मेयर पद के प्रत्याशी एडीएम प्रशासन कोर्ट में नामांकन करा सकेंगे। सबसे पहले 9 मंडलों के 37 जिलों में नामांकन होंगे।  नगर निगम के पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष और उसके सभासद पद के प्रत्याशी जोन के अलग-अलग कार्यालयों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

प्रत्याशी 17 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं

प्रत्याशी 17 अप्रैल तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्दिष्ट किया गया है।हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। अधिसूचना के मुताबिक, 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी, वहीं 20 अप्रैल को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे

प्रत्याशी जमानत की धनराशि ट्रेजरी चालान से बैंक या फिर कोषागार में जमा करेंगे। कोई भी प्रत्याशी एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार नामांकन भर सकता है। हालांकि, जमानत राशि एक बार ही जमा करनी है। प्रत्याशियों के साथ प्रस्तावक, निर्वाचक अभिकर्ता, एक सहयोगी समेत तीन लोगों को नामांकन कक्ष तक जाने की अनुमति दी गई है। इस दौरान किसी भी तरह से जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। नामांकन पत्र में दर्ज ब्योरा रोजाना देर शाम तक राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

 9 मंडलों के इन जिलों में पहले चरण का नामांकन

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर मे होगा नामांकन।

चुनाव दो चरणों में 4 मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक, "राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।  इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह