लाइव न्यूज़ :

'अखिलेश यादव ने लैपटॉप पर वीडियो गेम खेल बिताए 5 साल', सपा अध्यक्ष पर भाजपा नेता का तंज- बोले- 'टीपू सुल्तान' हैं ये

By आजाद खान | Updated: December 16, 2021 12:04 IST

यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख को टीपूसुल्तान बताते हुए उन पर मुसलमानों को डराकर वोट लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख को टीपूसुल्तान बताया। मंत्री ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने लैपटॉप पर वीडियो गेम खेल कर पूरे 5 साल बिता दिए।उन पर मुसलमानों को डराकर वोट लेने का भी आरोप लगाया।

भारत: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को टीपूसुल्तान बताते हुए उन पर मुसलमानों को डराकर वोट लेने का आरोप लगाया है। मीडियो के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने सपा प्रमुख पर धर्मविशेष की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। मंत्री जी ने अखिलेश यादव पर तीखे सवाल करते हुए बिना कुछ काम किए हुए सपा की राजगद्दी पर बैठने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, अखिलेश यादव ने कोई भी काम नहीं किया है लेकिन फिर भी उनको मुलायम सिंह ने राजगद्दी सौंप दी है और उन्हें 'टीपूसुल्तान' बना दिया। बता दें कि यूपी में बीजेपी का सीधा टक्कर सपा है, ऐसे में नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रतिआरोप का सिलसिला जारी है।

अखिलेश यादव ने लैपटॉप पर वीडियो गेम में पूरे 5 साल बिता दिए- मंत्री

मंत्री नंद गोपाल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने लैपटॉप पर वीडियो गेम खेल कर 5 साल बिताए हैं। उन्हें राजनिती के बारे में कुछ पता नहीं है। मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने सपा के सत्ता के समय राज्य में गुंडा राज के बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना था कि अखिलेश ने यूपी में गुंडा गर्दी को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। अखिलेश यादव के पुराने बयानों का हवाला देते हुए मंत्री जी ने कहा कि वे तो पाकिस्तान की बात करते हैं और जिन्ना को आदर्श बताते हैं। 

अखिलेश पर मुसलमानों को डराकर वोट लेने का लगाया आरोप

मंत्री नंद गोपाल ने अपने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अखिलेश केवल धर्मविशेष की राजनीति करते हैं। वे मुसलमानों को डराकर वोट लेने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश  मुसलमानों का केवल इस्तेमाल करते हैं। राज्य में मुसलमान के बेटे कहीं स्कूटर बना रहे हैं तो कहीं एसी का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें शिक्षा और नौकरी नहीं दी जा रही थी। अखिलेश केवल उन्हें अनपढ़ रख उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।  

टॅग्स :भारतBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह