लाइव न्यूज़ :

UP Nagar Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, लखनऊ-दक्षिण नगर अध्‍यक्ष दिलप्रीत सिंह बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 16:56 IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: लखनऊ छावनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके दिलप्रीत सिंह और उनके समर्थक आज प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देअजय श्रीवास्‍तव 'अज्‍जू' को 'निष्‍कासित कर दिया।नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा उम्‍मीदवारों को जीत दिलायेंगे।दिलप्रीत सिंह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये।

लखनऊः उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के लखनऊ-दक्षिण नगर अध्‍यक्ष दिलप्रीत सिंह बृहस्‍पतिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। इसके कुछ घंटों बाद कांग्रेस ने सिंह और एक अन्‍य नेता अजय श्रीवास्‍तव 'अज्‍जू' को 'निष्‍कासित कर दिया।

पूर्व में, लखनऊ छावनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके दिलप्रीत सिंह और उनके समर्थक आज प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। इसके कुछ घंटों बाद कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्‍य श्‍याम किशोर शुक्‍ला के हस्‍ताक्षर से जारी पत्र में दिलप्रीत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्‍कासन का आदेश जारी कर दिया गया।

पार्टी ने अपने लखनऊ-उत्‍तर क्षेत्र के नगर अध्‍यक्ष अजय श्रीवास्‍तव उर्फ अज्‍जू को भी इसी आरोप में बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है। उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलप्रीत सिंह का भाजपा में स्‍वागत करते हुए कहा कि सिंह और उनके साथी नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा उम्‍मीदवारों को जीत दिलायेंगे।

पाठक ने दूसरी पार्टियों से आकर भाजपा में शामिल हुए अन्‍य नेताओं का भी स्‍वागत किया। इससे पहले, गत रविवार को शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी की महापौर पद की उम्‍मीदवार अर्चना वर्मा भी उप मुख्‍यमंत्री पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गयी थी। इसके चंद घंटों बाद भाजपा ने उन्‍हें शाहजहांपुर से ही महापौर पद का प्रत्‍याशी घोषित कर दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेसBJPलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर