लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सपा नेता की कार को आधे किलोमीटर तक घसीटता रहा ट्रक, यूपी के मैनपुरी में हैरान कर देने वाली घटना कैमरे में कैद

By विनीत कुमार | Updated: August 8, 2022 07:40 IST

यूपी के मैनपुरी में सपा नेता की कार को एक ट्रक ने रविवार शाम टक्कर मार दी। ट्रक इसके बाद कार को करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। सपा नेता को चोट नहीं आई। हालांकि उन्होंने कहा कि ये उनकी हत्या की साजिश थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटता चला गया।पुलिस के अनुसार ट्रक को जब्त कर लिया गया है, ड्राइवर को भी पकड़ कर जांच शुरू कर दी गई है।सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की थी कार, घटना के समय वे भी कार में मौजूद थे।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मारी और फिर करीब 500 मीटर तक उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इस दौरान कई लोग ट्रक के पीछे दौड़ते रहे। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि कार से टक्कर और उसे घसीटे जाने के दौरान चिंगारी निकल रही थी। यह पूरी घटना रविवार शाम की है।

बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही ब्रेजा कार सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की थी। घटना के समय वह इसमें मौजूद थे और अपने घर करहल रोड जा रहे थे। गनीमत ये रही कि घटना में सपा नेता बच गए। उन्हें चोट नहीं नहीं आई। वहीं, एक बाइक सवार घायल हुआ है।

ट्रक ड्राइवर पकड़ा गया

घटना के बारे में मैनपुरी के एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर इटावा का है और उसे पकड़ लिया गया है।

वहीं, इस घटना के बाद देवेंद्र सिंह यादव ने इसे हत्या की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि भदावर हाउस के पास पीछे से ट्रक आ रहा था। देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार ट्रक ने पहले हल्की टक्कर मारी। इसके बाद दोबारा ट्रक ने टक्कर मारी जिससे कि कार घूम गई। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने गाड़ी बैक करके दो बार टक्कर मारी और ये दिखाता है कि उनकी हत्या करने की साजिश रची गई थी।

पुलिस के मुताबिक ट्रक कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान विनय यादव के रूप में हुई है। वह इटावा के चौबिया का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे