यूपी के कानून व्यवस्था से संतुष्ठ पीएम मोदी, योगी सरकार के मंत्रियों संग रात लखनऊ में की बैठक, दी ये हिदायतें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2022 07:27 AM2022-05-17T07:27:49+5:302022-05-17T07:37:43+5:30
प्रधानमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई जिसे प्रदेश के सूचना विभाग में सोशल मीडिया पर साझा किया। मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज में भी शिरकत की।
लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने क्षेत्र में गुजारने की हिदायत समेत कई गुर दिए। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुम्बिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ विस्तार से बातचीत की। हालांकि इस दौरान क्या बात हुई इसका आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिल सका है, मगर सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहें। pic.twitter.com/3LiW0YnVii
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2022
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने क्षेत्रों में गुजारें और विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन से ही सत्ता के रास्ते खुलते हैं, सभी मंत्री जनता की सेवा के प्रति और भी ज्यादा समर्पण दिखाएं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की कानून व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य मंत्रियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। pic.twitter.com/fTgG3f7tdN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2022
प्रधानमंत्री ने राज्य के सभी मंत्रियों के साथ एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई जिसे प्रदेश के सूचना विभाग में सोशल मीडिया पर साझा किया। मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर रात्रि भोज में भी शिरकत की। इससे पहले, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।