लाइव न्यूज़ :

UP Lok Sabha Election Result 2024: गठबंधन के मुस्लिम प्रत्याशी जीते, बसपा के हारे!, 30 दिन चुनाव प्रचार कर चुनाव जीते मोहिबुल्लाह नदवी

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 4, 2024 20:39 IST

UP Lok Sabha Election Result 2024: सहारनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले इमरान मसूद 60 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 22 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के चलते चुनाव आयोग ने प्रचार करने से दूर किया था.60 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के राघव लखन पाल को हराने में सफल हुए.

UP Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के चुनाव मैदान में उतरे छह मुस्लिम प्रत्याशियों में पांच चुनाव जीत गए हैं, जबकि अमरोहा सीट पर कांग्रेस के दानिश अली और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुंवर सिंह तंवर के बीच कांटे का चुनावी संघर्ष हो रहा है. इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल ने समाजवादी पार्टी (सपा) ने चार सीटें (कैराना, रामपुर, संभल व गाजीपुर) और कांग्रेस ने दो सीटों (सहारनपुर और अमरोहा) पर मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया था. जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 22 मुस्लिम प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था, यह सभी चुनाव हार गए. सहारनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले इमरान मसूद 60 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीते हैं.

इमरान मसूद सहारनपुर के बेहद ही चर्चित नेता हैं. वह सपा के टिकट पर वह पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने के चलते उन्हें एक बार चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार करने से दूर किया था. इमरान मसूद इस चुनाव के शुरू होने के पहले बसपा में थे, लेकिन वहाँ से टिकट ना मिलने की संभावना के चलते वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

प्रियंका गांधी ने उन्हें टिकट दिलवाया और वह 60 हजार से अधिक वोटों से भाजपा के राघव लखन पाल को हराने में सफल हुए. इसी प्रकार कैराना सीट से सपा इकरा हसन 65 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतने में सफल हुई. इसी तरह से नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन रामपुर सीट से चुनाव लड़ने पहुंचे मोहिबुल्लाह नदवी भी 85 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे.

वह एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने मात्र 30 दिन चुनाव प्रचार कर चुनाव जीता है. रामपुर सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट है और यहां अखिलेश यादव के पीडीएफ फार्मूले के उन्हे जिताने में अहम भूमिका अदा की. इसी प्रकार गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी फिर से चुनाव जीतने में सफल हुए हैं. अफजाल अंसारी बीते लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे. इस चुनाव में वह बसपा से नाता तोड़कर सपा में शामिल और चुनाव जीते.   

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024उत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए