नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है।
इस बीच, पार्टी ने त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि राजेश भाटिया दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
वहीं, त्रिपुरा की चार विधानसभा उपचुनाव के लिए टाउन बोरदोवली से मुख्यमंत्री माणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल और जूबराजनगर से मालिनी देबनाथ को उतारा है।
इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के आत्मकूर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव जबकि झारखंड के मंदर (अजजा) से गंगोत्री कुजुर को टिकट दिया है।
बता दें कि, पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव और पंजाब, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और दिल्ली में 23 जून को उपचुनाव की घोषणा की थी। वोटों की गिनती 26 जून को होगी।
हालांकि, भाजपा ने फिलहाल संगरूर लोकसभा सीट से अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। गृह मंत्री अमित शाह इसके लिए आज बैठक करने वाले हैं।