लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुआवजे की घोषणा के बाद लखीमपुर खीरी में किसानों ने आंदोलन वापस लिया, शवों के अंतिम संस्कार पर सहमत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2021 15:25 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में हुए किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले चार किसानों परिवारों को 45 लाख रुपये का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में हुए किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले चार किसानों परिवारों को 45 लाख रुपये का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि किसानों की शिकायत पर मामले की एफआई दर्ज कर ली गई है.

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल की हिंसा का विरोध कर रहे किसानों ने सरकार द्वारा मृतकों और घायलों के लिए भारी मुआवजे की घोषणा के बाद घटनास्थल पर धरना समाप्त करने और मृतकों का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह पुलिस के साथ एक बैठक के बाद, किसान उन चार लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हो गए, जिन्हें कार ने कथित तौर पर कुचल दिया था. पुलिस ने आज किसानों को आश्वासन दिया है कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में हुए किसान आंदोलन के दौरान मरने वाले चार किसानों परिवारों को 45 लाख रुपये का मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा है कि किसानों की शिकायत पर मामले की एफआई दर्ज कर ली गई है. हाईकोर्ट के रिटायर जज मामले की जांच करेंगे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां