लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: यूपी में कोरोना संक्रमण के 213 नये मामले आए सामने, कुल मामले हुए 4353

By भाषा | Updated: May 17, 2020 16:33 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 2444 मरीज पूर्णतया स्वस्थ चुके हैं जबकि 104 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवायी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय उत्तर प्रदेश में वेंटीलेटर बेड की संख्या 1260 है ।पूरे उत्तर प्रदेश में 10, 201 लोगों को पृथकवास केन्द्रों में रखा गया है ।

लखनउ: उत्तर प्रदेश में रविवार को कोविड—19 संक्रमण के 213 नये मामले आने के साथ ही राज्य में इस संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 4353 हो गयी है । प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''अब तक प्रदेश के 75 जिलों से कोरोना संक्रमण के 4353 मामले सामने आये हैं । प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना के सक्रिय संक्रमण के मरीजों की संख्या 1805 है ।''

प्रसाद ने कहा, ''213 मामले नये हैं । अब तक 2444 मरीज पूर्णतया स्वस्थ चुके हैं जबकि 104 लोगों ने कोरोना संक्रमण से जान गंवायी है ।'' उन्हेंने बताया कि पूरे प्रदेश में 56, 019 आइसोलेशन एवं 26, 419 क्वारेंटाइन बेड हैं । वेंटीलेटर बेड की संख्या 1260 है । पूरे प्रदेश में 10, 201 लोगों को पृथकवास केन्द्रों में रखा गया है । प्रदेश में टेस्टिंग लैब की संख्या 27 है।

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग हो रहा है । स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष से 11 हजार से अधिक लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गयी है । उन्होंने बताया कि स्रर्विलांस टीमें लगातार सर्वेक्षण का कार्य कर रही हैं । कुल 78, 576 टीमों ने 64 लाख से अधिक घरों और इन घरों में तीन करोड 19 लाख से अधिक लोगों का सर्वेक्षण किया है।

उन्होंने बताया कि जो प्रवासी कामगार घर पर पृथकवास में रह रहे हैं, आशा कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं । अब तक तीन लाख 72 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य का सर्वेक्षण किया गया है और 414 लोगों को इंफ्लुएंजा या सांस लेने में तकलीफ जैसे कोई ना कोई लक्षण हैं । उनकी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत