लाइव न्यूज़ :

UP: गलत ऑपरेशन के कारण मरीज की मौत के मामले में हॉस्पिटल और निदेशक पर मुकदमा, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 9, 2020 14:01 IST

आखिरकार 15 मार्च 2019 को उनके पिता की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस से कई बार शिकायत की गयी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउसके बाद से उनके पिता कभी बिस्तर से नहीं उठ सके। आखिरकार 15 मार्च 2019 को उनके पिता की मौत हो गयी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कथित रूप से गलत ऑपरेशन के कारण मरीज की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर एक निजी अस्पताल और उसके निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अमर कुमार तिवारी की शिकायत के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेशानुसार अलीगंज थाने में गत पांच फरवरी को विद्या हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर तथा उसके निदेशक डॉक्टर के.के. गुप्ता के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 304—ए (लापरवाही के कारण मौत) के तहत दर्ज किया गया।

जानें पूरा मामला

शिकायतकर्ता तिवारी का कहना है कि उन्होंने अपने पिता शिव कैलाश तिवारी को गर्दन के निचले हिस्से में तकलीफ होने पर मड़ियांव स्थित विद्या हॉस्पिटल में डॉक्टर के.के गुप्ता को दिखाया था और उन्होंने उनके पिता की रीढ़ में परेशानी होने की बात कहते हुए गर्दन के नीचे के हिस्से में छोटा सा ऑपरेशन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन छह मई 2018 को हुआ था।

उसके बाद से उनके पिता कभी बिस्तर से नहीं उठ सके। तिवारी का आरोप है कि इस बारे में जब उन्होंने डॉक्टर गुप्ता से शिकायत की, तो उन्होंने बात करना बंद कर दिया। बाद में जब उन्होंने अपने पिता को दूसरे अस्पताल में दिखाया तो वहां बताया गया कि उनके पिता का अत्यधिक ब्लड शुगर रहते गलत ऑपरेशन किया गया है और अब उन्हें नहीं बचाया जा सकता।

आखिरकार 15 मार्च 2019 को उनके पिता की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस से कई बार शिकायत की गयी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अंतत: तिवारी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गत 27 जनवरी को पुलिस को इस सिलसिले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये।

इस आधार पर अस्पताल और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत