लाइव न्यूज़ :

यूपी: हिंदू युवा वाहिनी ने रोकी अंतरधार्मिक शादी, युवक पर दर्ज हुआ धर्मांतरण रोधी कानून के तहत मामला

By विशाल कुमार | Updated: April 21, 2022 07:57 IST

सोमवार दोपहर को हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों के एक समूह ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दंपति को घेर लिया और उस व्यक्ति पर लव जिहाद का आरोप लगाया। बाद में दंपति को पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि वाहिनी सदस्यों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देदंपत्ति सोमवार को मुरादाबाद जिला अदालत में अपनी शादी रजिस्टर कराने पहुंचा था।हिंदू युवा वाहिनी ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए उन्हें रोक लिया।आदमी को उसके परिवार के साथ रहने की इजाजत दी गई है और महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।

मुरादाबाद: बीते मंगलवार को यूपी पुलिस ने मुरादाबाद में एक युवक पर धर्मांतरण रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है और आरोप लगाया है कि उसने लुधियाना से महिला का कीडनैप किया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल, सोमवार को मुरादाबाद जिला अदालत में अपनी शादी रजिस्टर कराने पहुंची दंपत्ति को हिंदू युवा वाहिनी ने जबरन रोक लिया था जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

मुरादाबाद सिविल लाइंस के डिप्टी एसपी सागर जैन ने कहा कि हमने उस व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा), 366 (अपहरण या महिला को उसकी शादी के लिए मजबूर करने के लिए प्रेरित करना) और यूपी के धर्मांतरण रोकथाम अधिनियम, 2021 की धारा 3-5 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जब तक हम मामले की जांच कर रहे हैं, आदमी को उसके परिवार के साथ रहने की इजाजत दी गई है और महिला को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। हमारी जांच पूरी होने के बाद हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि व्यक्ति के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून की धाराएं क्यों लगाई गईं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, कानून का उल्लंघन किया गया है। हमारी जांच अभी जारी है।

दरअसल, सोमवार दोपहर को वाहिनी के सदस्यों के एक समूह ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर दंपति को घेर लिया और उस व्यक्ति पर लव जिहाद का आरोप लगाया। बाद में दंपति को पुलिस को सौंप दिया गया, जबकि वाहिनी सदस्यों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।

मुरादाबाद पुलिस ने कहा कि युवक शहर के काटघर इलाके का रहने वाला है और पहले लुधियाना में महिला के घर के पास काम करता था।

पुलिस ने कहा कि वे रिश्ते में आए और फिर 14 अप्रैल को भाग गए। वे अपनी शादी रजिस्टर कराने की कोशिश कर रहे थे और तभी वाहिनी के सदस्यों ने उन्हें रोक लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुरादाबादयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी