लाइव न्यूज़ :

यूपी: चिकित्सा शिविर से लौटने के बाद 38 छात्राओं के पेट में उठा दर्द, मितली की भी शिकायत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2022 09:03 IST

एसडीएम शुक्ला ने कहा, 'हम इसकी जांच करेंगे कि यह किस वजह से हुआ, क्या यह फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुआ या दवा लेने से हुआ?

Open in App
ठळक मुद्देSDM ने बताया कि "32 बच्चे इलाज के बाद ठीक महसूस कर रहे हैं, और उन्हें वापस भेज दिया गया है। रविवार को एक चिकित्सा शिविर में जाने के बाद छात्राओं की ये हालत हुई।

हरदोई: हरदोई में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के 38 छात्राओं को पेट दर्द और मतली की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि रविवार को एक चिकित्सा शिविर में जाने के बाद छात्राओं की ये हालत हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चियां पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्वास्थ्य शिविर में गई थीं। लौटने के बाद उन्हें मिचली आने लगी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। उन्होंने अस्पताल में गलत दवा दिए जाने की शिकायत की।

सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) स्वाति शुक्ला ने एएनआई को बताया कि "32 बच्चे इलाज के बाद ठीक महसूस कर रहे हैं, और उन्हें वापस भेज दिया गया है। जबकि बाकी छह बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।" 

एसडीएम शुक्ला ने यह भी कहा कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और घटना के सही कारणों की जांच की जाएगी। एसडीएम ने कहा, 'हम इसकी जांच करेंगे कि यह किस वजह से हुआ, क्या यह फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुआ या दवा लेने से हुआ?

टॅग्स :हरदोईउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम