लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: एटा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आधा दर्जन लोगों की मौत, कई घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 21, 2019 16:30 IST

उत्तर प्रदेश के एटा में एक पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाके से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रशासन का अमला हादसे की तफ्तीश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के एटा में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर धमाके ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली।हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। कई और लोगों के शव मलबे में दबे होने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के एटा के मिरहची गांव में शनिवार (21 सितंबर) को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पहले कहा जा रहा था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थानीय मीडिया के मुताबिक 6 लोगों की जान जाने की पुष्टि की गई थी। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और आस पास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का अमला मलबे को हटाने की निगरानी भी कर रहा है। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी। किसी मुन्नी देवी के नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दशहरा और दिवाली के पर्व नजदीक होने के कारण फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम जोरों से चल रहा था। हादसा दिन के करीब 11 बजे हुआ। 

चश्मदीदों के मुताबिक, पहले एक धमाका सुनाई दिया और फिर एक के बाद एक 15-20 धमाकों के आवाज आई। स्थानीय लोगों से पता चल रहा है कि आतिशबाजी बनाने का काम ठेके पर चल रहा था तो धमाकों के वक्त फैक्ट्री में कुछ कामगारों मौजूद रहे होंगे। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब भी कुछ शव मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से मंजर इतना खौफनाक बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर मानव अंग बिखरे देखे गए। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव में भी शनिवार को पटाखा बनाने के दौरान धमाका होने का मामला दर्ज किया गया। जिले के हरदीपट्टी गांव में धमाके से एक युवती समेत कई मवेशियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो