लाइव न्यूज़ :

EVM के खराब होने की शिकायतें आ रहीं, जयंत चौधरी ने ली चुटकी- लगता है युवा और किसान पूरे गुस्से में बटन दबा रहे हैं

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 14:23 IST

जयंत चौधरी ने मजाकिया अंदाज में लोगों से अपील करते हुए कहा कि बटन जोर से ना दबाएं और गठबंधन के पक्ष में बटन दबाएं।

Open in App
ठळक मुद्देमुथरा और शामली के कुछ बूथों पर ईवीएम को लेकर शिकायतें आई हैंरालोद अध्यक्ष ने कहा कि किसान और युवा गुस्से में बटन दबा रहे हैंपश्चिमी उत्तर प्रदेश के 58 सीटों पर मतदान किए जा रहे हैं

UP Election First Phase Voting: यूपी में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान कई बूथों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर शिकायतें भी आईं। शामली और मथुरा में वोटिंग मशीनों के खराब होने की बात सामने आई हैं जिसको लेकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि लोग सरकार के खिलाफ गुस्से में बटन दबा रहे हैं।  

जयंत चौधरी ने मजाकिया अंदाज में लोगों से अपील करते हुए कहा कि बटन जोर से ना दबाएं और गठबंधन के पक्ष में बटन दबाएं। जयंत ने ट्वीट में लिखा- EVM की खराब होने की शिकायतें आ रहीं हैं। लगता है युवा और किसान पूरे गुस्से में बटन दबा रहे हैं!! 

 शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ बूथों से ईवीएम को लेकर कुछ शिकायतें सामने आईं, हम उन मशीनों को बदल रहे हैं और उनके मामले को हल कर रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान जारी है, कहीं भी कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं आई है। सभी तहसीलों में इंजीनियर की टीमों को तैनात किया गया है। हमारे जिले में 3 विधानसभा हैं, जहां एक-एक बूथ बनाया गया है।इसके साथ मथुरा में भी ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं और वहां भी प्रशासन मशीनों पर बदलने में लगा हुआ है।

उधर, जयंत चौधरी आज अपनी चुनावी रैली के कारण वोट डालने नहीं जाएंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह आज सहारनपुर में गंगोह विधानसभा सीट के गांव मानपुर (गढ़ी बीरबल), नकुड के गांव बाधी और रामपुर मनिहारान के गांव चंदेना कोली में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

टॅग्स :जयंत चौधरीइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनमथुराउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण