लाइव न्यूज़ :

फतेहपुरः दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो अरेस्ट, दादरी में 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने किया बलात्कार

By भाषा | Updated: October 9, 2020 14:04 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया , "ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती शौच के बाद खेत से अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देकथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।ललौली पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्जकर अमन यादव (25) और गुड्डू यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

फतेहपुरः फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया , "ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती शौच के बाद खेत से अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के दो युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की शिकायत पर ललौली पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्जकर अमन यादव (25) और गुड्डू यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।" उन्होंने कहा, "पीड़ित युवती को आज यानी शुक्रवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी महिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है।"

दादरी में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

नोएडा जिले के दादरी क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने दो दिन पहले कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को थाना दादरी में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि दादरी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ छह अक्टूबर को उसके घर के सामने रहने वाले तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट आज पीड़िता की मां ने थाना दादरी में दर्ज कराई है। डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

उत्तराखंड में अमेरिकी महिला ने दर्ज कराया बलात्कार का मामला

उत्तराखंड में एक अमेरिकी महिला ने अपने साथ कथित रूप से एक युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला दर्ज कराया है। मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि 37 वर्षीया महिला ने शिकायत में कहा है कि तपोवन निवासी अभिनव राय ने उसके साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी भी दी। अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी महिला का आरोप है कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कथित रूप से बलात्कार किया।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल