लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: प्रियंका के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद ही अमेठी, रायबरेली से होगी उम्मीदवार की घोषणा

By शीलेष शर्मा | Updated: January 31, 2022 20:37 IST

सूत्रों ने दावा किया कि जब तक प्रियंका अपना फैसला नहीं सुनाती तब तक अमेठी रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी ने रायबरेली और अमेठी से अभी तक नहीं की उम्मीदवार के नाम की घोषणाइन्हीं दोनों संसदीय क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगी प्रियंका 

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कांग्रेस नेतृत्व अपने पत्ते फिलहाल खोलने को तैयार नहीं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी अभी भी इस बात का आंकलन कर रही है कि प्रियंका के चुनाव लड़ने का कितना लाभ पार्टी को होगा। यही कारण है कि पार्टी ने रायबरेली और अमेठी से अभी तक अपने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। 

प्रियंका के अति निकट सूत्रों ने दावा किया कि जब तक प्रियंका अपना फैसला नहीं सुनाती तब तक अमेठी रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं होगी। इस सूत्र का यह भी दावा था कि प्रियंका तैय कर चुकी हैं कि अगर वह चुनाव लड़ने का निर्णय करती हैं तो इन्हीं दोनों संसदीय क्षेत्र की किसी विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगी। 

पार्टी से मिले संकेतों के अनुसार तीन स्तर पर प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर आंतरिक सर्वेक्षण हो रहे हैं जिसके नतीजे आने के बाद ही प्रियंका अपना फ़ैसला सुनाएंगी। राहुल और सोनिया गांधी ने इस बाबत फैसला प्रियंका पर छोड़ दिया है।

इस बीच प्रियंका आज पहली बार डोर-टू-डोर प्रचार के लिये बीजेपा के गढ़ नॉएडा में निकलीं। इसके बाद वह प्रदेश में चरणबद्ध डोर-टू-डोर प्रचार करेंगी। साथ ही गोवा, पंजाब में भी वह प्रचार के लिए जाएंगी।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर