लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: अखिलेश यादव जबरदस्ती करवा रहे हैं मुलायम सिंह यादव से चुनाव प्रचार, भाजपा उम्मीदवार का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2022 17:40 IST

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एसपी बघेल ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा कि मुलायम सिंह यादव बेटे अखिलेश यादव के प्रचार के लिए स्वेच्छा से करहल नहीं आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबघेल ने कहा, मुलायम सिंह यादव स्वेच्छा से करहल नहीं आए थेकहा, चुनाव प्रचार में अपने बीमार पिता की मदद ले रहे हैं अखिलेश यादव

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में महत्वपूर्ण करहल निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से एक दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव का प्रचार करने के लिए जबरदस्ती शहर में लाया गया था। बघेल ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "मुलायम सिंह यादव स्वेच्छा से करहल नहीं आए।"

केंद्रीय मंत्री बघेल और भाजपा के उम्मीदवार ने कहा, बच्चे बुजुर्ग माता-पिता का सहारा बनते हैं लेकिन वह (अखिलेश यादव) पहले बच्चे हैं जो चुनाव में खुद को हारने से बचाने के लिए अपने बड़े और बीमार पिता की मदद ले रहे हैं, हमें भारतीय राजनीति में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलेगा। 

मालूम हो कि गुरुवार को मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगा। अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बेटे अखिलेश का प्रचार करने आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि अगर करहल समेत यूपी के नौजवान बेरोजगार हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो युवाओं के लिए नौकरी का इंतजाम किया जाएगा। 

करहल सीट में तीसरे चरण के तहत मतदान होना है। इस समय सपा के ही मौजूदा विधायक हैं। साल 2017 विधासनभा चुनाव में पार्टी ने सोवरन सिंह यादव को बीजेपी के रमा शाक्य के खिलाफ उतारा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 40 हजार से अधिक वोट के बड़े अंतर से हराया था।

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। साल 2012 में, जब यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने विधान परिषद का रास्ता अपनाया था। करहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान सभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है और मैनपुरी (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील