लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: राजा भैया की बढ़ेंगी मुश्किलें! कुंडा में एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मामला हुआ दर्ज

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2022 12:47 IST

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से प्रत्याशी राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के एक पोलिंग एजेंट के खिलाफ मारपीट के आरोपों को लेकर मामला दर्ज हुआ है। राकेश पासी की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतापगढ़ के कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज।पांचवें चरण के मतदान के तहत रविवार को सपा के पोलिंग एजेंट से मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप।एफआईआर में राजा भैया सहित तीन नामजद है, 15 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज।

लखनऊ: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और यूपी विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ के कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सामने आई जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में ये मामला दर्ज हुआ है। एफआईआर में राजा भैया सहित 18 लोगों का नाम है। इसमें तीन नामजद हैं जबकि 15 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है।

राकेश पासी की तहरीर पर राजा भैया के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी ऐक्ट के तहत ये केस दर्ज किया है। वहीं, एक अन्य मामले में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। राजा भैया के खिलाफ एफआईआर रैयापुर जुगराज गढ़ निवासी राकेश पासी की तहरीर पर की गई है। एफआईआर में राजा भैया के अलावा सुभाष सिंह, गोपाल केसरवानी को नामजद किया गया है।

समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंट राकेश पासी की ओर से एफआईआर में बूथ से जबरन गाड़ी में बैठाकर मारने-पीटने सहित जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में कुंडा में हुई थी हिंसा

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा के पहाड़पुर बनोही में रविवार को पांचवें चरण के मतदान के दौरान हिंसा और हंगामा देखने को मिला था। सुबह करीब 11 बजे समाजवादी पार्टी के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और राजा भैया के खिलाफ लड़ रहे गुलशन यादव के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था, जिससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें मामली चोट आई।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्रधिकारी) कुंडा अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सपा के प्रत्याशी गुलशन यादव भ्रमण पर निकले थे और जैसे ही वह पहाड़पुर बनोही मतदान केंद्र से आगे निकले, तभी घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

गौरतलब है कि कुंडा विधानसभा क्षेत्र में 1993 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लगातार चुनाव जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनी बनाई जनसत्ता पार्टी से चुनाव मैदान में हैं और उनके पुराने सहयोगी गुलशन यादव समाजवादी पार्टी से उन्हें टक्‍कर दे रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतउत्तर प्रदेश राजनीतिः बसपा के बाद कांग्रेस और अब सपा?, 15 फरवरी को अखिलेश यादव के साथ साइकिल दौड़ाएंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी?

भारतउत्तर प्रदेश भाजपा संगठनः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे पुत्र नीरज को मौका?, 2027 चुनाव पर फोकस, आधे से अधिक नए चेहरों फिर से भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम