यूपी चुनाव: भाजपा ने की प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मऊ से मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को बनाया उम्मीदवार

By रुस्तम राणा | Published: February 12, 2022 05:31 PM2022-02-12T17:31:51+5:302022-02-12T17:34:46+5:30

बीजेपी ने मऊ से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। मऊ सीट पर पिछले 5 बार से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है।

UP Elections 2022 bjp releases another list of its candidate ashok singh field against Mukhtar ansari | यूपी चुनाव: भाजपा ने की प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मऊ से मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को बनाया उम्मीदवार

यूपी चुनाव: भाजपा ने की प्रत्याशियों की एक और सूची जारी, मऊ से मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को बनाया उम्मीदवार

Highlightsबीजेपी ने मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल को टिकट दिया पूनम सरोज को पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना से बनाया प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची को जारी की है। शनिवार को जारी की गई इस सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि पार्टी ने मऊ से बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। मऊ सीट पर पिछले 5 बार से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का कब्जा रहा है और वर्तमान समय में वह बांदा जेल में बंद हैं।  

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल को टिकट दिया है। पूनम सरोज को पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना से अपना प्रत्याशी बनाया है।

यह विधानसभा सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। मछली शहर से बीजेपी ने मिहिलाल गौतम को टिकट दिया है। यह भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। जहूरावाद सीट से पार्टी ने कालीचरण राजभर को मैदान में उतारा है और मुगलसराय से रमेश जायसवाल को टिकट दिया गया है।

चकिया विधानसभा सीट जो कि आरक्षित (एससी) सीट से कैलाश खरवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं घोरावल से बीजेपी ने अनिल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। ओबरा सीट से संजीव गोंड को टिकट दिया है। ओबरा अनुसूचित जनजाति सीट है।   

आपको बता दें कि राज्य में पहले चरण का मतदान हो चुका है, जिसमें राज्य की 58 सीटों पर चुनाव था। यहां सात चरणों में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा जिसमें राज्य की 55 सीटों पर वोटिंग होगी, तीसरे चरण में 20 फरवरी को 59 सीटों पर मतदान होगा।

इसी प्रकार चौथे चरण में 23 फरवरी को 60 सीटों पर मतदान, पांचवें चरण में 27 फरवरी को 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 57 सीटों और अंतिम चरण में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान किया जाएगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
 

Web Title: UP Elections 2022 bjp releases another list of its candidate ashok singh field against Mukhtar ansari

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे