लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: AIMIM ने दूसरी सूची जारी की, 8 सीटों पर किया ऐलान, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 17, 2022 19:03 IST

UP Elections 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकारों ने उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की लगातार उपेक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी चुनावी मैदान में है।राजनीतिक दलों द्वारा जारी चुनावी घोषणापत्र लोगों को धोखा देने के लिए हैं।भाजपा ने 2017 के घोषणापत्र में 70 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था।

UP Elections 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 8 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने रविवार को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा।

एआईएमआईएम की दूसरी सूची में गाजियाबाद के साहिबाबाद से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर सदर से इंतेजार अंसारी, मुजफ्फरनगर के चारथवाल से ताहिर अंसारी, फर्रुखाबाद के भोजपुर से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर से सादिक अली, अयोध्या के रुदौली से शहर अफगान, बरेली के बिथरी चैनपुर से तौफीक प्रधान और बलरामपुर के उतरौला से अब्दुल मन्नन का नाम शामिल हैं।

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एआईएमआईएम द्वारा जारी पहली सूची में डॉ महताब लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी गढ़ मुक्तेश्वर (हापुड़), हाजी आरिफ धौलाना (हापुड़), रफत खान सीवाल खास (मेरठ), जीशान आलम सरधना (मेरठ), तस्लीम अहम किठौर (मेरठ), अमजद अली बेहट (सहारनपुर) से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा शाहीन रजा खान बरेली-124 (बरेली) से और मारगुब हसन सहारनपुर देहात (सहारनपुर) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वही ओवैसी ने जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें सिर्फ मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। ओवैसी ने जिन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वे सभी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाके हैं। इससे पहले ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के सदस्य मौलाना नोमानी की ओर से असदुद्दीन ओवैसी को एक पत्र लिखा गया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022Uttar Pradesh assemblyअसदुद्दीन ओवैसीऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'