लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: अखिलेश यादव की रैली में सपाइयों ने काटा जमकर बवाल, मंच-हेलीपैड की तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2022 18:06 IST

UP Elections 2022: समाजवादी की रैली में अखिलेश यादव के सामने समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। मंच और हेलीपैड की बैरिकेडिंग तोड़कर सपाइयों ने जमकर बवाल काटा

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव की मौजूदगी में सपाइयों का हंगामासैकड़ों सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के हैलिकॉप्टर तक पहुंचे

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी दल ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। प्रयागराज के करछना में मंगलवार को समाजवादी की रैली हुई। इस रैली में अखिलेश यादव भी पहुंचे। सपा नेता की इस रैली में उन्हीं के सामने समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। मंच और हेलीपैड की बैरिकेडिंग तोड़कर सपाइयों ने जमकर बवाल काटा। 

अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपाइयों का हंगामा

यह सबकुछ अखिलेश यादव की मौजूदगी में होता रहा। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव की जनसभा में हाथ मिलाने और सेल्फी को लेकर सपाई इस कदर बेताब हो उठे कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जनसभा के दौरान भगदड़ सी मच गई। हंगामा कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। 

सैकड़ों सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के हैलिकॉप्टर तक पहुंचे

रिपोर्ट के अनुसार, बैरिकेडिंग तोड़कर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के हैलिकॉप्टर तक पहुंच गए थे। सपा नेता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उनका हेलिकॉप्टर उड़ान भर सका। हालांकि, काफी देर तक हंगामे और अफरा तफ़री की स्थिति बनी रही।

अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेना चाहते थे कार्यकर्ता

खबर के अनुसार, उत्साहित सपा कार्यकर्ता अपने नेता से हाथ मिलाना और सेल्फी लेना चाहते थे। इस चक्कर में वहां भगदड़ सी मच गई। कार्यकर्ता एक-दूसरे पर गिर पड़े। देखते-देखते माहौल काफी बिगड़ गया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मामले को कंट्रोल किया गया। 

यूपी चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग कल

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक तीन चरण के मतदान हो चुके हैं। चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को होगी। चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर और बांदा जिलों में वोटिंग होगी। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?