लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: कांग्रेस देख रही है उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधान सभा, अंतिम चरण से पहले भाजपा-सपा ने किए अपनी जीत के दावे

By शीलेष शर्मा | Updated: March 6, 2022 19:48 IST

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव के बाद यह साफ़ हो गया है कि भाजपा का जाना तय है नतीजा जो भी सरकार बनेगी वे बिना कांग्रेस एक समर्थन के संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनतीजा जो भी हो सरकार बिना कांग्रेस के समर्थन के संभव नहींआरएलडी नेता जयंत चौधरी का दावा-भाजपा का जाना तय

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान कल होगा, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी जीत के दावे शुरू कर दिए हैं। इन दावों के बीच कांग्रेस ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं और बिना कांग्रेस की मदद के सरकार गठित नहीं होगी।

ये दावा करते हुए पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में 6 चरणों के चुनाव के बाद यह साफ़ हो गया है कि भाजपा का जाना तय है नतीजा जो भी हो सरकार बिना कांग्रेस के समर्थन के संभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि मतों की गिनती 10 मार्च को होनी है।

इधर, भाजपा ने भी दावा किया है कि पंजाब को छोड़कर उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में वे सरकार बनाने जा रही है। आरएलडी नेता जयंत चौधरी का दावा था कि भाजपा कोई भी ज़ोर लगाले योगी सरकार का जाना तय हो चुका है। 6 चरणों के मतदान में सपा, आरएलडी गठबंधन बहुमत जुटा चुका है और अब अंतिम चरण में केवल नतीजों पर मोहर लगनी बाकी रह गयी है।

इधर, आरएलडी और सपा ने लखनऊ स्थित अपने अपने कार्यालयों  में मरम्मत और रंग करवा कर उसकी काया पलटने का काम शुरू कर दिया है ताकि नए विधायकों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसराष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर