लाइव न्यूज़ :

यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत को अमित शाह ने बताया योगी आदित्यनाथ के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की जीत, जनता का किया हृदय से आभार

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2022 19:35 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत को अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन की जीत बताया। साथ ही, उन्होंने जनता का दिल से आभार भी व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी में भाजपा के प्रदर्शन से खुश हैं। उनका कहना है कि जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदों के अनुसार रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनना तकरीबन तय माना जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए सामने आ रहे रुझानों और नतीजों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा 250 सीट पर आगे है, जबकि 2017 में पार्टी के खाते में 312 सीटें आई थीं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर बयान सामने आया है।

ऐसे में शाह का कहना है कि भ्रष्टाचार और भय से मुक्त यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर लोगों ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है। यही नहीं, अमित शाह खुद भी अन्य राज्यों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर लगातार ट्वीट करते हुए नजर आए। इसी क्रम में उन्होंने उत्तराखंड की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा, "भाजपा को पुनः सेवा का मौका देने के लिए उत्तराखंड की जनता का आभार। देवभूमि ने पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के विकास कार्यों और लोक-कल्याणकारी नीतियों पर अपना अटूट विश्वास जताया है। पुष्कर धामी जी, मदन कौशिक जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई।"

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में अमित शाह ने मणिपुर की जनता को भी धन्यवाद कहा और अपने ट्वीट में लिखा, "धन्यवाद मणिपुर। समृद्ध उत्तर-पूर्व के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी के संकल्प ने उन्हें हमारे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान दिलाया है, यह जीत उसी का एक वसीयतनामा है। सीएम एन बीरेन सिंह जी, ए शारदा देवी जी और हमारे कार्यकर्ताओं को बधाई।" बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चारों राज्यों को लेकर ट्वीट किए हैं। ऐसे में उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "गोवा के लोगों का भाजपा में विश्वास जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं।"

हालांकि, राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश को लेकर ज्यादा खुश नजर आए। ऐसे में उन्होंने यूपी को लेकर सिलसिलेवार दो ट्वीट किए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "2014, 2017, 2019 और आज 2022 में निरंतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास प्रकट करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को नमन करता हूं।" इसके साथ उन्होंने लिखा, "भाजपा सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने वाले हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी और पूरी भाजपा इकाई को इस भव्य जीत की बधाई देता हूं।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022अमित शाहभारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर