लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भाजपा को हराने के लिए ममता के 'खेला होबे' की धुन पर अखिलेश यादव ने लॉन्च किया 'खदेड़ा होइबे'

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 09:33 IST

कल रात अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर समाजवादी पार्टी ने 'खदेड़ा होइबे' गाने को जारी किया. इसमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने वाले महंगाई, बेरोजगारी, ताजाशाही, अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे'खेला होबे' की धुन को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में इस्तेमाल किया है.समाजवादी पार्टी ने 'खदेड़ा होइबे' गाने को जारी किया.मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया गया गाना.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को तीसरी बार सत्ता में आने में मदद करने वाले 'खेला होबे' की धुन को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी इस्तेमाल किया है.

कल रात अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर समाजवादी पार्टी ने 'खदेड़ा होइबे' गाने को जारी किया. इसमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने वाले महंगाई, बेरोजगारी, ताजाशाही, अत्याचार जैसे मुद्दों को उठाया गया है.

अवधी और भोजपुरी में मिलेजुले इस गाने को मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया गया है. 'खदेड़ा होइबे' का मतलब है कि किसी को भगाना. 

अखिलेश यादव पिछले एक महीने से अपनी रैलियों में इस नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं और जनता की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए पार्टी ने इसे गाने के रूप में इस्तेमाल करने की योजना तैयार की.

दो महीने पहले भाजपा भी इस तरह की रणनीति अपना चुकी है. भाजपा के गाने को पार्टी के अपने गायक-अभिनेता-नेता निरहुआ ने गाया था और यह भाजपा का एंथम बन गया और योगी आदित्यनाथ की हर रैली से पहले इसका इस्तेमाल हो रहा है.

भाजपा ने अपने गाने में मोदी जी की अगुवाई में योगी के दोबारा आने और भ्रष्ट, लुटरों, चोर माफियाओं और दंगाइयों की सफाई करने और परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति को निशाना बनाया गया था.

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है और 403 विधानसभा सीटों वाले प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 202 सीटें चाहिए. 2017 के चुनाव में भाजपा 312 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी.

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJPममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं