लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: सांप्रदायिक बयान देने वाले भाजपा विधायक पर 24 घंटे के लिए प्रचार करने पर पाबंदी, प्रतिबंध सोमवार सुबह छह बजे से लागू

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 06:54 IST

अपने बचाव में डुमरियागंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए बहुत कम समय दिया गया था तथा उन्हें और समय चाहिए लेकिन आयोग ने उनकी इस दलील को खारिज कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने पर प्रतिबंध।सिंह पर लगाया गया प्रतिबंध सोमवार सुबह छह बजे से लागू होगा।सिंह ने कहा था कि जो हिन्दू “उधर जाते हैं” उनकी नसों में मुस्लिम खून बह रहा है।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के डुमरियागंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के लिए रविवार को 24 घंटे के लिए प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी। डुमरियागंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह पर लगाया गया प्रतिबंध सोमवार सुबह छह बजे से लागू होगा।

अपने बचाव में सिंह ने कहा कि उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए बहुत कम समय दिया गया था तथा उन्हें और समय चाहिए लेकिन आयोग ने उनकी इस दलील को खारिज कर दिया। इससे पहले शनिवार को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था और एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा था।

राघवेंद्र प्रताप सिंह को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने एक वीडियो क्लिप का हवाला दिया जिसमें सिंह भोजपुरी में कह रहे हैं कि जो हिन्दू “उधर जाते हैं” (विरोधी उम्मीदवार को वोट देते हैं) उनकी नसों में मुस्लिम खून बह रहा है।

वीडियो में वह कहते हैं, "मुझे बताओ, क्या कोई मुस्लिम मुझे वोट देगा? तो ध्यान रहे कि अगर इस गांव के हिंदू दूसरे पक्ष का समर्थन करते हैं, तो उनकी नसों में मुस्लिम खून है। वे देशद्रोही हैं। और एक बार अगर चेतावनी देने के साथ समझ में नहीं आएगा तो इस बार मैं बता दूंगा की राघवेंद्र सिंह कौन है। क्योंकि मेरे साथ गद्दारी करोगे तो चलेगा, मैं अपमान सह लूंगा। मुझे अपमानित करोगे तो भी मैं अपमान सह लूंगा। हमारे हिंदू समाज को अपमानित करने का प्रयास करोगे तो बर्बाद करके रख दूंगा।"

आयोग ने कथित बयान की ‘ट्रांस्क्रिप्ट’ भी मुहैया कराई है। आयोग ने इसका संज्ञान लिया है कि सिंह के विरुद्ध इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गठित हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी भी हैं। डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में 3 मार्च मतदान होगा और पार्टी ने उन्हें दोबारा मौका दिया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप