लाइव न्यूज़ :

भाजपा लगातार झांसा दे रही, झगड़ा लगा रही, झूठ बोल रही; बोले अखिलेश यादव- नाम बदलकर भाझपा कर लेना चाहिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 7, 2022 17:39 IST

बिजनौर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खराब मौसम के कारण डिजिटल माध्यम से रैली संबोधित किए जाने से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने मजाकिया लहजे में कहा “नहीं-नहीं मौसम की वजह से नहीं, कोई कारण दूसरा होगा। पंजाब वाला कारण होगा।”

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहारनपुर में कहा कि बीजेपी को नाम बदलकर भाझपा कर लेना चाहिएपीएम मोदी के बिजनौर रैली रद्द किए जाने पर कहा कि मौसम कारण नहीं था, पंजाबवाला कारण होगा

सहारनपुर: सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी का जो जितना बड़ा नेता है वह उतना बड़ा झूठ बोल रहा है इसलिए भाजपा को अपना नाम बदलकर 'भाझपा' कर लेना चाहिए। अखिलेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह उत्तर प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। भाजपा चुनाव को कहीं और ले जाना चाहती है। वह आरोप की राजनीति कर रही है। हमने देखा है कि जितना बड़ा भाजपा का नेता है, वह उतना ही बड़ा झूठ बोल रहा है। जिस तरीके से भाजपा लगातार झांसा दे रही है, झगड़ा लगाने का काम कर रही है और झूठ बोल रही है, अब भाजपा को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए। भाजपा की जगह भाझपा कर लेना चाहिए।”

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि पिछले दिनों देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में एक इत्र व्यापारी के घर पर छापामार कार्रवाई के दौरान जो धन निकला था वह समाजवादियों का था। इससे बड़ा झूठ और क्या हो सकता है। देश के बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग झूठ बोल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे खुशी है इस बात की हाल ही में बीबीसी ने एक फैक्ट चेक किया कि जो भाजपा के नेता बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, क्या वे सच बोल रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो का जो आंकड़ा है कोई और ही तस्वीर दिखाता है। बीबीसी ने फैक्ट चेक कर करके बताए कि आखिरकार कानून-व्यवस्था कहां खड़ी है।”

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आज देश में महिलाएं अगर सबसे ज्यादा कहीं असुरक्षित हैं तो वह उत्तर प्रदेश में ही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग को सबसे ज्यादा शिकायतें उत्तर प्रदेश से ही मिली हैं और पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में ही हुई है और सबसे ज्यादा फर्जी मुठभेड़ भी उत्तर प्रदेश में ही हुई हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हमने देखा कि किस तरह से गृह राज्य मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। सरकार उसे बचाना चाहती थी। सरकार किसानों की तरह संविधान को भी टायर तले कुचलना चाहती थी।”

बिजनौर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खराब मौसम के कारण डिजिटल माध्यम से रैली संबोधित किए जाने से जुड़े एक सवाल पर अखिलेश ने मजाकिया लहजे में कहा “नहीं-नहीं मौसम की वजह से नहीं, कोई कारण दूसरा होगा। पंजाब वाला कारण होगा।” अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग के लोग परिवर्तन चाहते हैं। जो माहौल दिख रहा है उसके हिसाब से कहा जा सकता है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस सवाल पर कि बसपा प्रमुख मायावती ने पिछले दिनों सहारनपुर में आकर कहा था कि अखिलेश यादव मुसलमानों को अपनी जेब में समझते हैं जबकि अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने मुस्लिमों के लिए कुछ नहीं किया, सपा अध्यक्ष ने कहा, "मायावती जी के साथ हमारा गठबंधन था और सहारनपुर से लोकसभा के मौजूदा सांसद सपा और बसपा के गठबंधन के ही प्रत्याशी थे इसलिए आपको सवाल मुझसे नहीं उन्हीं से पूछना चाहिए। एक समय ऐसा था जब एक भी मुस्लिम लोकसभा में नहीं पहुंच पाया था। उस समय उपचुनाव में कैराना से किसी मुस्लिम को लोकसभा में भेजा था तो वह सपा और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने ही भेजा था।"

अखिलेश ने सपा के सत्ता में आने पर सहारनपुर की मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का नाम बदल दिए जाने के भाजपा के दावे से संबंधित एक सवाल पर कहा "अगर हमारी सरकार बनी तो सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का नाम नहीं बदला जाएगा।" इस सवाल पर कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को गुंडे माफियाओं का हिमायती बताया है, सपा अध्यक्ष ने कहा, "वह तो अगर अपने आईने में देख लें तो उन्हें गुंडा माफिया दिखाई दे जाएगा।"

टॅग्स :अखिलेश यादवसहारनपुरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप