लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी चुनाव में 'तालिबान', सीएम योगी ने कहा तालिबान का समर्थन करने वाले को सपा ने दिया टिकट

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2022 16:49 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पर तालिबान को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, सपा ने तालिबान समर्थक प्रत्याशी को टिकट दिया है। 

Open in App

उत्तर प्रदेश चुनाव में सियासत अपने उबाल में है। सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे की नीतियों के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर क्रिमिनल को टिकट देने का आरोप लगाया। यहां तक कि उन्होंने कहा, सपा ने तालिबान समर्थक प्रत्याशी को टिकट दिया है। 

एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, वे (सपा) अपराधियों को टिकट देते हैं। मुरादाबाद से उनके उम्मीदवारों को देखिए, उनमें से एक ने कहा था, 'अफगानिस्तान में तालिबान को देखना अच्छा है' तालिबान का मतलब आधी आबादी का विरोधी, मानवता का विरोधी, बेशर्मी के साथ उसका समर्थन कर रहे हैं और सपा उन्हें टिकट देती है।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा, कि कैराना का इनका प्रत्याशी अभी भी धमकी देता है.. हम आएंगे ये करेंगे..यानि गर्मी अभी भी शांत नहीं हुई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगा का जिक्र करते हुए कहा कि दंगे में निर्दोष हिन्दू मारे गए, उनपर झूठे मुकदमे दर्ज हुए और जब उन मुकदमों को हमारी सरकार ने फर्जी कहते हुए खारिज किया, असली अपराधी तो दूसरे हैं उन अपराधियों को ठीक करना चाहिए तो उन्हें बुरा लगता है। उन अपराधियों को वे टिकट देते हैं। 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होना है और पहले चरण के मतदान में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में वोटिंग होगी। सातवां चरण 7 मार्च को होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब