लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश संग ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- झूठे वादों के झांसे में न आएं लोग, अल्पसंख्यकों से की ये अपील

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 8, 2022 13:37 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण का मतदान शुरू होना है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन करती हुई दिखाई दीं। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव संग भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।प्रदेश में 10 फरवरी से पहले चरण का मतदान शुरू होना है। इस बीच ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी का समर्थन करती हुई नजर आईं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में परसों यानि 10 फरवरी से पहले चरण का मतदान शुरू होना है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को समाजवादी पार्टी का समर्थन करती हुई नजर आईं। यही नहीं, इस दौरान उन्हें भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए भी देखा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने कहा, "मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने, उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं।"

अपनी बात को जारी रखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "भाजपा द्वारा किए गए झूठे वादों के झांसे में न आएं...मैं 3 मार्च को वाराणसी भी जाउंगी। हाथरस, उन्नाव की घटनाओं और कोविड-19 के दौरान यूपी में गंगा में फेंके गए शवों के लिए जिम्मेदार लोगों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। योगी जी, जब ये बातें हो रही थीं तब आप कहां थे? योगी जी को उत्तर प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद ही वो जनता से वोट मांगें।" मंगलवार को अखिलेश के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आएगा तो आपको खा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अल्पसंख्यक समाज से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील भी की। 

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी लेकिन वे दीदी को हरा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि वह (ममता बनर्जी) कोलकाता से लखनऊ आई हैं लेकिन भाजपा के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से उत्तर प्रदेश नहीं आ सके। इस बार भाजपा के झूठ का प्लेन उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा।

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावममता बनर्जीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?