लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बहुमत के साथ फिर बनाएंगे सरकार, बोले सीएम योगी, तो अखिलेश ने कहा- जनता करेगी भाजपा की विदाई

By रुस्तम राणा | Updated: January 8, 2022 18:15 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा की गई मतदान की तारीखों की घोषणा को लेकर बोले कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होने पर भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी।

Open in App

लखनऊ: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर  के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 10 फरवरी को मतदान का पहला चरण होगा। जबकि 7 मार्च को अंतिम चरण के साथ मतदान का समापन होगा। जबकि 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के द्वारा की कई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी राजनैतिक दलों को अपने उम्मीदवारों के आपराधिक ब्यौरा भी देने को कहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा की गई मतदान की तारीखों की घोषणा को लेकर बोले कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होने पर भाजपा फिर से भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल होगी। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग भाजपा सरकार को विदाई देने के लिए तैयार हैं। ये तारीखें राज्य में एक बड़े बदलाव का प्रतीक होंगी। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी नियमों का पालन करेगी, लेकिन चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सत्तारूढ़ दल इन दिशानिर्देशों का पालन करे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवBJPचुनाव आयोगelection commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है