लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री ने कहा-केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 15, 2022 16:29 IST

UP Election 2022: गोरखपुर से टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने शनिवार को दिल्ली में 105 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

UP Election 2022:  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुझे मैदान में उतारने के लिए मैं पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय समिति का शुक्रगुजार  हूं। बीजेपी 'सबका साथ सबका विकास' के मॉडल पर काम करती है। यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बीजेपी बनाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में नए COVID वैरिएंट Omicron के सक्रिय मामले बढ़ गए हैं। आज पॉजिटिविटी रेट 6% है लेकिन ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही हैं। हमने राज्य में 22 करोड़ से अधिक की खुराक दी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें।

आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में 105 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाजपा की सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना महामारी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में योगी ने कहा, '' मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और संसदीय बोर्ड का आभारी हूं जिन्होंने मुझे गोरखपुर से भाजपा का प्रत्याशी बनाया हैं।

गोरखपुर की जनता, कार्यकर्ताओं तथा अपने सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के सहयोग से भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।'' उन्होंने कहा, ''आज भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए पहली सूची जारी की है। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है।

भाजपा ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जिस प्रभावी ढंग से काम किया हैं, वह सभी लोगों के सामने हैं।’’ योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने जिन 105 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान होगा। 

 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथBJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां